Ajab Gajab: अंडा भुर्जी बनाते समय दुकानदार ने उसमें मिक्‍स कर दी फैंटा, ये रेसिपी देखते ही यूजर्स को आई उल्‍टी

Ajab Gajab: वायरल वीडियो में आप वेंडर को पूरी बोतल कोल्‍ड ड्रिंक को गर्म तवे पर डालते हुए देख सकते हैं। फिर वो छह अंडों को सीधे उस फिज़ी में अंडे फोड़ते हुए देख सकते हैं। मिश्रण को हिलाने से पहले वह उसमें एक चुटकी नमक छिड़कता है।

Ajab Gajab: दुन‍िया में अजीबोगरीब फूड आइटम बनाते हुए कई लोगों के आपको वीडियो मिल जाते होंगे। ऐसे ही कई वीडियोज आपने भारत के भी देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें स्ट्रीट वेंडर साधारण अंडे के साथ ऐसा अनोखा प्रयोग करता दिख रहा है जिसे देखकर इंटरनेट पर हलचल मच गई है। @foodandstreett नामक हैंडल से शेयर किए वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर को फैंटा नामक फिज़ी ऑरेंज फ्लेवर वाले ड्रिंक में अंडे पकाते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 180 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के बाद कई यूजर्स ने इस रेसिपी की आलोचना की है।

अंडा भुर्जी बनाता शख्‍स।

फैंटा और अंडे का मिक्‍सचर

वायरल वीडियो में आप वेंडर को पूरी बोतल कोल्‍ड ड्रिंक को गर्म तवे पर डालते हुए देख सकते हैं। फिर वो छह अंडों को सीधे उस फिज़ी में अंडे फोड़ते हुए देख सकते हैं। मिश्रण को हिलाने से पहले वह उसमें एक चुटकी नमक छिड़कता है, जिससे एक अजीबोगरीब दूधिया-नारंगी मिश्रण बनता है। जैसे ही अंडे पकने लगते हैं, विक्रेता ताजे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया को काटकर पैन में डाल देता है। जिसके बाद कथित नारंगी अंडा भुर्जी को ग्राहक के सामने पेश की जाती है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कोलकाता का सबसे अनोखा कोल्ड ड्रिंक ऑमलेट।'

End of Feed