Ajab Gajab News: अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अमेरिका के नेब्रास्का में एक चिड़ियाघर में रहने वाले मगमच्छ के शरीर से बेशकीमती चीजें निकली हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। अमेरिका के चिड़ियाघर में रहने वाले इस मगरमच्छ की उम्र 36 साल है, जिसके पेट से 70 अमेरिकी सिक्के निकले। मगरमच्छ के पेट से ये सिक्के रूटीन चेकअप के दौरान निकले, जिन्हें देखकर डॉक्टर्स के भी होश उड़ गए।
मगरमच्छ के पेट से निकले सिक्के (इंस्टाग्राम)
मगरमच्छ के पेट से निकले 70 अमेरिकी सिक्के
जू ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर को शेयर किया है। जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तीन तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें से दो मगरमच्छ की हैं। वहींं, तीसरी तस्वीर में मगरमच्छ के पेट से निकले सिक्के साफ नजर आ रहे हैं। ये सारे सिक्के मेटल के हैं। दरअसल, मगरमच्छ के पेट में रेडियोग्राफी के दौरान मेटल के सिक्के नजर आए थे। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने इन सिक्कों को ऑपरेशन करके मगरमच्छ के पेट से बाहर निकाला।
36 साल के मगरमच्छ थिबोडॉक्स के पेट से निकले इन सिक्कों को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। फिलहाल, सिक्के निकलने के बाद थिबोडॉक्स सामान्य जिंदगी जी रहा है। इस घटना को लेकर पशु चिकित्सक डॉ. क्रिस्टीना प्लॉग का कहना है कि इन सिक्कों को विजिटर्स द्वारा मगरमच्छ के आवास में फेंका गया होगा।
