Ajab Gajab: तीन दोस्तों ने खरीदा सेकंड हैंड सोफा, अंदर से निकला लाखों का खजाना, फिर भी नहीं बदली किस्मत

Ajab Gajab News: सोफे के अंदर पैसे मिलने की खुशी के कारण तीनों दोस्त रातभर चिल्लाते और खुशी मनाते रहे। हालांकि, सुबह होने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हो सकता है कि यह पैसे किसी जरूरतमंद के हों।

KEY HIGHLIGHTS
  • तीन दोस्तों ने खरीदा बेहद सस्ता सोफा
  • सेकंड हैंड सोफे में छिपा था खजाना
  • फिर भी तीनों दोस्तों की नहीं बदली किस्मत

Ajab Gajab News: कई बार लोगों की किस्मत बहुत ही खराब होती है। उनके हाथ खजाना लगने के बाद भी उनकी किस्मत नहीं बदलती। ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के न्यूयॉर्क के रहने वाले तीन दोस्तों के साथ। दरअसल, पाल्ट्ज स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले इन दोस्तों ने एक साथ रूम लिया था। इस रूम में रखने के लिए उन्होंने एक पुराना सोफा खरीदा। यह सोफा उन्हें बहुत ही सस्ते में यानि मात्र 13 सौ रुपये में मिल गया था। तीनों दोस्त इस सोफे को खुशी-खुशी घर लेकर आए लेकिन जैसे ही उस पर बैठे, उन्हें अंदर से कुछ चुभता नजर आया।

sofa

तीन दोस्तों ने खरीदा सोफा (सोशल मीडिया)

दोस्तों को सोफे के भीतर मिले थे 34 लाख रुपये

इसके बाद जब तीनों ने सोफे का कवर हटाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तीनों दोस्तों को इस बदबूदार सोफे के कवर के नीचे 41 हजार डॉलर यानि साढ़े 34 लाख रुपये रखे हुए मिले। इसके बाद दोस्तों को लगा कि उनकी किस्मत बदल गई है। सोफे के अंदर पैसे मिलने की खुशी के कारण तीनों दोस्त रातभर चिल्लाते और खुशी मनाते रहे। हालांकि, सुबह होने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हो सकता है कि यह पैसे किसी जरूरतमंद के हों। इसके बाद उन्हें पता चला कि ये पैसे एक 91 साल की विधवा महिला के थे।

End of Feed