Ajab Gajab Love: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार न उम्र देखता है न जाति, न धर्म देखता है न जमाना। कब, किससे प्यार हो जाए.. किसी को नहीं पता। इसी क्रम में एक 52 साल की महिला को 21 साल के लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद महिला खुलेआम युवक से इश्क लड़ाती नजर आ रही हैं। महिला के दिल में अपने प्रेमी के लिए ऐसा प्यार है, जिसे वह जमाने से भी नहीं छिपा रही हैं। महिला ने प्यार को लेकर कुछ इस तरह की बातें कहीं, जिससे वह इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।
महिला पर चढ़ा प्यार का भूत (इंस्टाग्राम)
52 की उम्र में महिला को हुआ प्यार
न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली पात्सी मेन्नुति (Patsy Mennuti) नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसी क्रम में उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को अपने 21 साल के बॉयफ्रेंड से मिलवाया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंंड से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं। पात्सी का यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने महिला को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि दादी बनने की उम्र में महिला पर 'इश्क का भूत' सवार है। हालांकि, पात्सी को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता है। पात्सी बताती हैं कि उन्हें 20 से 25 साल के लड़के ही डेट के लिए पसंद हैं। वह बताती हैं कि उनकी इसी चाहत की वजह से Tinder ने उनको चार बार बैन किया है। पात्सी कहती हैं कि जब लोग उनकी प्रोफाइल खोलते हैं तो उनको लगता है कि आईडी फेक है। बता दें कि पात्सी कई बार कॉलेज की पार्टियों में भी पहुंच जाती हैं। वह युवाओं को रिलेशनशिप के टिप्स भी देती हैं।
