Ajab Gajab: हत्‍यारोपी महिला ने मुकदमे से पहले मेकअप की मांगी अनुमति, जवाब में कोर्ट ने जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे

Ajab Gajab: महिला का नाम सारा बून बताया जा रहा है जिसने ये अनुमति पूर्व-परीक्षण सुनवाई के दौरान मांगी थी। उसने कहा था कि, वो अदालत के लिए उचित पोशाक पहनना चाहती है। इसके बाद कोर्ट ने उसका प्रस्‍ताव ठुकरा दिया।

Ajab Gajab: फ्लोरिडा से इन दिनों एक ऐसा मामला चर्चा में आया है जिसे सुनने के बाद हर वो सोशल मीडिया यूजर स्‍तब्‍ध है जो इस केस को पढ़ रहा है। दरअसल, यहां की एक महिला प्रेमी की हत्‍या के आरोप में जेल में बंद है। आरोप है कि, उसने ब्‍वॉयफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर दिया जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गई। अब इस महिला ने कोर्टरूम में न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि उसे मुकदमे से पहले अपने बाल और मेकअप को पेशेवर तरीके से संवारने की अनुमति दी जाए।

महिला ने मांगी मेकअप की अनुमति। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

महिला का नाम सारा बून बताया जा रहा है जिसने ये अनुमति पूर्व-परीक्षण सुनवाई के दौरान मांगी थी। उसने कहा था कि, वो अदालत के लिए उचित पोशाक पहनना चाहती है। हालांकि, न्यायाधीश ने सुरक्षा मुद्दों और गंभीर आरोपों वाले प्रतिवादी के लिए ऐसी व्यवस्थाओं के बारे में अन्य विचारों के कारण उसकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जज ने पहले उनकी कानूनी टीम के कोर्ट रूम में प्रवेश करने के बाद मेकअप लगाने की अनुमति देने पर सहमति जताई, मगर तभी ऑरेंज काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि मेकअप से जुड़ी सुरक्षा संबंधी समस्याएं हैं, जिसे जेल में प्रतिबंधित माना जाता है। यही वजह है कि, बून की इस याचिका को खारिज कर दिया गया।

End of Feed