Ajab Gajab: इच्‍छा पूरी करवाने का गजब तरीका ! थाईलैंड के कब्रिस्तान में मृतकों के लिए फिल्म नाइट्स का हुआ आयोजन

Ajab Gajab: यह विशेष आयोजन 2 जून से 6 जून के बीच हुआ। जिससे दिवंगत लोगों को एक असामान्य तरीके से फिल्मों का आनंद लेने का मौका मिला। फिल्म की स्क्रीनिंग उन चीनी प्रवासियों की आत्माओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तरी थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत का मामला
  • थाईलैंड के कब्रिस्तान में मृतकों के लिए मूवी नाइट्स का आयोजन
  • आत्माओं के लिए दावत का आयोजन भी हुआ

Ajab Gajab: थाईलैंड में एक चीनी कब्रिस्तान पर अनोखे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां मृतकों के लिए विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया। आप सोच रहे होंगे कि, भला मृतकों के लिए आयोजन कैसे हो सकता है..लेकिन ये सही है। उत्तरी थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत में स्थित कब्रिस्तान में 2,800 कब्रें हैं। यहां मृतकों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग हुई और कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक खाली सीटों की पंक्तियों की व्यवस्था की।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, यह विशेष आयोजन 2 जून से 6 जून के बीच हुआ। जिससे दिवंगत लोगों को एक असामान्य तरीके से फिल्मों का आनंद लेने का मौका मिला। फिल्म की स्क्रीनिंग उन चीनी प्रवासियों की आत्माओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित की गई थी जो थाईलैंड में बस गए थे और जिनके वंशज मुख्य रूप से वहीं दफन हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल चार कर्मचारी आउटडोर फिल्म स्क्रीनिंग की देखरेख करते थे जो हर दिन शाम 7 बजे से आधी रात तक चलती थी।

End of Feed