Ajab Gajab: कुत्‍ते का रेस्‍क्‍यू करने में टीम ने लगा दी जान की बाजी, रिजल्‍ट देख सबने पीट लिया माथा

Ajab Gajab: खाई में गिरे कुत्‍ते को बचाने के लिए रेस्‍क्‍यू टीम बहुत देर तक मेहनत करती रही। लेकिन जब टीम को सफलता मिली तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल, बाद में उन्‍हें पता चला कि ये कुत्‍ता नहीं बल्कि मूर्ति थी।

Ajab Gajab: पशु का रेस्‍क्‍यू करने वाले थोरपे पार्क हॉलिडे रिसॉर्ट में उस समय तेजी से दौड़ पड़े जब उन्‍होंने खाई में फंसे एक कुत्‍ते को देखा हालांकि घंओं की मशक्‍कत के बाद उनको जो रिजल्‍ट मिला उसे देखकर वो हैरान रह गए। डेली मेली ने ग्रिम्सबी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार बताया है कि, लोगों के एक झुंड ने 2 मार्च की रात क्लीथॉर्पेस बीच के पास कीचड़ भरे खड्ड में एक कुत्‍ते को बच्‍चे को फंसा देखा इसके बाद उन्‍होंने रेस्‍क्‍यू टीम को जानकारी दी। बचाव दल ने तुरंत उस कुत्ते को बचानेका प्‍लान बनाया और घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। लेकिन जब टीम लाव लश्‍कर लेकर घटनास्‍थल पर पहुंची तो उनको अहसास हुआ कि वहां तो उनकी जरूरत थी ही नहीं।

​dog rescue, dog rescue team surprised, offbeat news, viral news, news in hindi, times now navbharat



खाई से रेस्‍क्‍यू करती टीम। (फोटो क्रेडिट: Cleethorpes Wildlife Rescue/SWNS)

टीम रह गई हैरान

रेस्‍कयू करने के बाद टीम को ये पता चला कि जिस कुत्‍ते को बचाने वे लोग आए थे असल में वो एक स्पैनियल की मूर्ति थी। चैरिटी के प्रवक्ता ने क, 'एक कुत्ते के खाई में फंसने की लगातार कई रिपोर्टों के बाद आज रात थोरपे पार्क (क्लीथॉर्पेस बीच) में जल बचाव स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था। जब हमारे स्वयंसेवक क्षेत्र में तैनात थे, हमने चार्लीज एंजल्स लॉस्ट एंड फाउंड पेट्स के स्वयंसेवकों के साथ एक योजना और जानवर के स्थान के बारे में चर्चा की। उनके आने की बात पर हम आश्‍वस्‍त थे.. लेकिन यह एक मूर्ति निकली। एक मूर्ति उसे पहले ही स्टाफ के एक ऑनसाइट सदस्य द्वारा बचाया जा चुका था।'

End of Feed