जिस लड़की को कार से टक्‍कर मारकर घायल किया उसी को दिल बैठा ये शख्‍स, बड़ी रोचक है लवस्‍टोरी

Viral News: युवती के माता-पिता ने भी दुर्घटना के लिए शख्‍स को दोषी नहीं ठहराया और न ही किसी मुआवजे की मांग की। चूंकि, ली युवती को दयालु स्‍वभाव की लगी इसलिए वो हर दिन अस्पताल में उससे मिलने जाता था।

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कार दुर्घटना और उससे शुरू हुई लवस्‍टोरी काफी ज्‍यादा चर्चा में है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, मध्य चीन के हुनान प्रांत में, ली नाम के एक 36 वर्षीय शख्‍स ने 23 वर्षीय प्रेमिका से शादी रचाई। दिसंबर 2023 में पहली मुलाकात में लड़की कार दुर्घटना में उसी कार से घायल हो गई थी जिसे ली चला रहा था। ली ने इलेक्ट्रॉनिक साइकिल चला रही युवती को टक्कर मार दी फिर वो तुरंत कार से बाहर निकलकर आया और उसका हाल जाना। युवती से माफी मांगने के बाद उसे पता चला कि युवती की कॉलरबोन टूट गई थी।

एक्‍सीडेंट के बाद हुआ प्‍यार।

गौरतलब है कि, युवती के माता-पिता ने भी दुर्घटना के लिए शख्‍स को दोषी नहीं ठहराया और न ही किसी मुआवजे की मांग की। चूंकि, ली को युवती दयालु स्‍वभाव की लगी इसलिए वो हर दिन अस्पताल में उससे मिलने जाता था, उसके ठीक होने तक उसकी देखभाल करता था। जैसे-जैसे वे एक साथ समय बिताते गए वैसे-वैसे दोनों के बीच नजदी‍कियां बढ़ गईं। दुर्घटना के तीन सप्ताह बाद, महिला ने ली को प्रपोज़ किया मगर ली ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया। मगर जब दोनों फिल्‍म देखने गए तो उम्र के बंधन भी टूट गए और फिर उसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले सितंबर में युवती प्रेग्‍नेंट हो गई और फरवरी 2025 में उनकी शादी हो गई।

End of Feed