Viral News: ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी का हीरामंडी लुक हुआ वायरल, फोटो देख यूजर्स हुए फिदा

Viral News: श्रीमा राय ने कहा कि, 'मुझे नेटफ्लिक्स पर हीरामंडी बहुत पसंद आई और मैं अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं। मेरा पसंदीदा किरदार अदिति राव हैदरी का बिब्बीजान और द क्वीन मनीषा कोइराला का था।'

Viral News: संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार को नेटफ्लिक्स पर कई लोगों ने पसंद किया। इस सीरीज में शानदार सेट से लेकर इसके गाने और ड्रेस से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज सोशल मीडिया पर तारीफ का विषय बनी रही। भंसाली की हीरामंडी का एक-एक सीन और डासलॉग लोगों को पसंद आया। यही वजह है कि, कई लोगों ने इसके गाने, डांस सीक्वेंस और बहुत डायलॉग्‍स को रीक्रिएट किया। इस कड़ी में एक नाम ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय का भी जुड़ गया जिन्‍होंने हीरामंडी लुक में फोटो शेयर की। इसके बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो को देख यूजर्स फिदा हो गए और उन्‍होंने तमाम तरह की प्रतिक्रिया दी।

श्रीमा राय की फोटोज वायरल।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीमा राय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर रते हुए लिखा- “आप मेरे किरदार का क्या नाम रखेंगे?” अपनी पोस्‍ट में श्रीमा राय ने कहा कि, 'मुझे नेटफ्लिक्स पर हीरामंडी बहुत पसंद आई और मैं अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं। मेरा पसंदीदा किरदार अदिति राव हैदरी का बिब्बीजान और द क्वीन मनीषा कोइराला का था।' बता दें कि, उन्‍होंने फोटोज 13 जून को इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसके बाद ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।

End of Feed