देर रात अपने कमरे में छुपकर डॉगी के साथ मोबाइल चला रहा था बच्चा, मम्मी के आते ही दोनों ने दिखाई ऑस्कर लेवल एक्टिंग

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात को एक छोटा सा बच्चा अपना मोबाइल चला रहा है और डॉगी भी उसके साथ है। डॉगी और वह दोनों एक ऑस्कर-लेवल एक्टर हैं, जो सोने की एक्टिंग इतनी सफाई से निभाते हैं कि मम्मी शक भी नहीं कर पातीं कि दोनों शैतान कर क्या रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर नन्हे बच्चों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जिनमें उनकी मस्ती देख दिल को बड़ा सुकून मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा और उसका डॉगी एक साथ रात के घनघोर अंधेरे में मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

रात को मोबाइल स्क्रीन पर नजर गड़ाए दोनों दोस्त

रात को मोबाइल स्क्रीन पर नजर गड़ाए दोनों दोस्त (इंस्टाग्राम/@perceptiveyed)

रात में मोबाइल चला रहा था बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा देर रात अपने कमरे में बेड पर लेटकर अपने डॉगी के साथ अपने मोबाइल पर कुछ देख रहा है। रात में पूरे घर में सन्नाटा था, लेकिन इधर छोटे मालिक अपनी मस्ती में डूबे हुए थे। साथ में उनका डॉगी भी बगल में लेटकर स्क्रीन का खूब आनंद ले रहा है।

End of Feed