SBI Yono App से घर बैठे करें ये काम, नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्कर

एसबीआई के करोड़ों ग्राहक इसकी योनो ऐप का इस्तेमाल करते हैं। अगस्त 2022 में योनो यूजर्स की संख्या 5.25 करोड़ से अधिक थी। ऐसे में योनो ऐप में गड़बड़ आने का मतलब है एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के सामने बैंकिंग सुविधाओं को एक्सेस करने की समस्या।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई योनो ऐप में कल आ रही थी दिक्कत
  • अब योनो ऐप में आ रही समस्या दूर हो गयी है
  • योनो पर ग्राहकों को कई बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं

SBI Yono App : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के बहुत से ग्राहक कल इसके इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो (यू ओन्ली नीड वन) को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। बैंक के बहुत से ग्राहकों ने एसबीआई के योनो ऐप को यूज न कर पाने की शिकायत की थी। पर अब योनो ऐप में आ रही दिक्कत दूर हो गयी है और आप फिर से आप पर अपने बैंकिंग से जुड़े काम योनो ऐप पर निपटा सकते हैं। योनो ऐप पर कई बैंकिं सुविधाएं मिलती हैं। आगे जानिए इन सुविधाओं के बारे में।

SBI Yono App Customer Care Number

यहां देखें एसबीआई योनो ऐप कस्टमर केयर नंबर

क्या-क्या मिलती है सुविधाएं

योनो ऐप के जरिए एसबीआई नेट बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने, फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी बुक करने, ऑनलाइन शॉपिंग, मेडिकल बिलों का भुगतान करने सहित कई फाइनेंशियल और अन्य सेवाएं देता है। आप अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन के लिए योनो एप्लिकेशन को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed