योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी छूट, साथ में सब्सिडी भी, 20000 से 1 लाख तक की होगी बचत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2023, 06:52 AM IST

उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फी की छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सब्सिडी देने का भी ऐलान किया है। लोगों को 20000 से 1 लाख तक की बचत होगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 14 अक्टूबर, 2022 से 3 साल के लिए इसकी खरीद पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क हटाने का फैसला किया है। साथ ही यूपी में ही निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर यह छूट 5 साल के लिए मान्य होगी। सरकार की ओर से सभी जिलों के RTO को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए है।

Exemption on purchase of electric vehicles in up

यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर भारी छूट का ऐलान

इलेक्ट्रिक वाहनों खरीद-बिक्री पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट

प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वरलू द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के मुताबिक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन मन्यूफैक्चरिंग और मॉबिलिटी पॉलिसी 2022 के मुताबिकि 14 अक्टूबर से 2022 से 13 अक्टूबर, 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिके और रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर 100 प्रतिशत टैक्स छूट दी जाएगी। इसके अलावा, 14 अक्टूबर, 2022 को अधिसूचित इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी की प्रभावी अवधि के चौथे और 5वें वर्ष में यानी 14 अक्टूबर, 2025 से 13 अक्टूबर, 2027 तक, निर्मित, बेचे गए, रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

End of Feed