WhatsApp में कर लीजिए सिर्फ 1 जरूरी सेटिंग, आपके साथ-साथ पूरा परिवार Scam से हो जाएगा सेफ

Whatsapp Two-Step Verification: इंस्टैंट मैसेजिंग मोबाइल ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स को Two-Step Verification एक्टिव करने की सलाह दी है। वॉट्सऐप का दावा है कि ऐसा करने से आपका वॉट्सऐप अकाउंट न सिर्फ पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा बल्कि इससे स्कैम से भी सुरक्षा मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉट्सऐप ने यूजर्स को दी जरूरी सलाह
  • Two-Step Verification एक्टिव करने की दी सलाह
  • पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा अकाउंट

WhatsApp Two-Step Verification: सोशल मीडिया के इस जमाने में लोगों के पास तमाम इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन वॉट्सऐप न सिर्फ लोगों को सबसे पसंदीदा मैसेजिंग ऐप है बल्कि ये सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप भी है। आंकड़ों की मानें तो सिर्फ भारत में ही वॉट्सऐप के 487 मिलियन से भी ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स हैं। हालांकि, आज के समय में मैसेजिंग ऐप या सोशल मीडिया ऐप से यूजर्स की निजी और गोपनीय जानकारियों के गलत इस्तेमाल होने का खतरा भी बढ़ गया है।

WhatsApp, Facebook, Instagram, Meta, Two-Step Verification

WhatsApp ने यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव करने की सलाह दी है, जिससे उनका अकाउंट पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ हो जाएगा।

क्या है वॉट्सऐप का Two-Step Verification फीचर

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वॉट्सऐप ने आम लोगों को काफी सुविधाएं दी हैं लेकिन यूजर्स की प्राइवेसी भी एक बड़ा मुद्दा है। यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए ही वॉट्सऐप ने Two-Step Verification फीचर लॉन्च किया। वॉट्सऐप का कहना है कि Two-Step Verification से आपका वॉट्सऐप अकाउंट ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। मेटा के इस इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का दावा है कि अगर यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट में Two-Step Verification फीचर एक्टिव कर देते हैं तो इससे उनके साथ-साथ उनके पूरे परिवार को स्कैम से सुरक्षा मिल जाएगी।

End of Feed