कभी न करें सनी देओल जैसी गलती, बैंक का लोन चुकाते समय रखें ये ध्यान

Sunny Deol Bunglow Auction: भले ही सनी देओल के बंगले की नीलामी रुक गई है, लेकिन इससे एक सबक भी मिलता है। वह यह है कि लोन को समय से जरूर चुकाएं। अगर लोन लेने वाला व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता है। तो उसे बैंक से बात जरूर करनी चाहिए।

Sunny Deol Bunglow Auction Update: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के मुंबई के जुहू में स्थित बंगले की नीलामी अब नहीं होगी। सनी देओल को कर्ज देने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 24 घंटे में ही अपना नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने सोमवार को समाचार पत्रों में खंडन जारी करते हुए कहा है कि यह नोटिस तकनीकी कारणों से वापस लिया जा रहा है। और अब अजय सिंह देओन यानी सनी देओल की प्रॉपर्टी की नीलामी नहीं होगी। रविवार को बैंक द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक सनी देओल ने 56 करोड़ रुपए का लोन लिया था, जिसके चुकाए नहीं जाने पर बैंक ने 25 सितंबर को बंगले की नीलामी की तारीख तय कर दी थी। बैंक द्वारा छपवाए गए नोटिस के विज्ञापन में सनी देओल के गांरटर के तौर पर पिता धर्मेंद्र का नाम लिखा था।

sunny deol bunglow

सनी देओल को बैंक ने नोटिस भेजा था

सीखें सबक

End of Feed