IRCTC के फर्जी ऐप से मची है खलबली, ऐसे रहें अलर्ट नहीं तो हो जाएगा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 10:01 AM IST

IRCTC Fraud Alert: भारतीय रेलवे से हर रोज करोड़ों लोग टिकट बुक करने के लिए IRCTC का इस्तेमाल करते हैं और सफर करते हैं। जिस पर अब फ्रॉड करने वालों का गिरोह की नजर पड़ गई है।

IRCTC Fraud Alert: भारतीय रेलवे से हर रोज करोड़ों लोग टिकट बुक करने के लिए IRCTC का इस्तेमाल करते हैं और सफर करते हैं। जिस पर अब फ्रॉड करने वालों का गिरोह की नजर पड़ गई है। रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों लोगों को चपत लगाने के लिए शातिर स्कैमरों ने IRCTC का नाम यूज कर फर्जी ऐप बनाया है।

IRCTC Fraud Alert

IRCTC

फिशिंग लिंक कर रहे हैं ठगी

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने इस फर्जी ऐप के बारे में लोगों को सतर्क किया है। IRCTC ने एक ट्वीट में लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि ठगी करने वालों का गिरोह बड़े पैमाने पर लोगों को फिशिंग लिंक भेज रहा है और उन्हें फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिए कह रहा है।

End of Feed