चुटकियों में बन जाएगा Instant e-PAN, बिना खर्च के घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

आयकर विभाग इंनकम टैक्स भरने वाले नागरिकों को कई तरह की सेवाएं देता है। इन्हीं सेवाओं में से एक है Instant e‑PAN सेवा। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं तो आप Instant e‑PAN कार्ड बनवा सकते हैं। आइए आपको इसका पूरा प्रॉसेस बताते हैं।

How to apply for instant e PAN: पैन कार्ड यानी Permanent Account Nmber एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। पैन कार्ड 10 डिजिट वाला एक कार्ड होता है जो कि इनकम टैक्स फाइल करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किया जाता है। अगर आप एक नया बैंक अकाउंट भी ओपन करना चाहते हैं तो भी पैन कार्ड की जरूरत होगी। अगर आपके पास अब तक पैन कार्ड नहीं है तो आप इंस्टेंट ई-पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको सबसे पहले बताते हैं कि आखिर ई-पैन कार्ड और इंस्टेंट ई-पैन कार्ड क्या होता है?

Pan Card

आप घर बैठे आसानी से ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (फाइल फोटो)

E-Pan Card क्या होता है?

पैन कार्ड सभी नागरिकों के पास होना अति आवश्यक है। केंद्र सरकार की तरफ से अब पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया गया है। अगर आप फिजिकल पैन कार्ड के झंझट में नहीं पड़ना चाहते तो आप ई-पैन कार्ड ले सकते हैं। E-Pan Card- इलेक्ट्रॉनिक परमानेंट अकाउंट नंबर होता है। ई-पैन को भी आयरक विभाग की तरफ से ही जारी किया जाता है। इसमें 10 डिजिट का एक खास कोड होता है और साथ ही इसमें उस नागरिक के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं जिसके नाम से इसे जारी किया जाता है। यह आपको PDF के फॉर्मेंट में मिलता है। ई-पैन कार्ड पूरी तरह से लीगल है और इसे आप पैसो के लेन-देन करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं। फिजिकल पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते समय भी आप ई-पैन के लिए आवेदन दे सकते हैं।

End of Feed