UPI Pin: जमाना अब डिजिटल हो चला है। पेमेंट करने के लिए लोग अब अपने पर्स से कैश नहीं बल्कि जेब में पड़े फोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। UPI की मदद से अब बेहद आसानी से कहीं भी पेमेंट की जा सकती है। अगर आप अपना UPI अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते हैं तो यह बेहद जरूरी है कि आप समय-समय पर अपना UPI पिन बदलते रहें। कई बार आप UPI पिन भी भूल जाते हैं जिसकी वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नया UPI पिन सेट करने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना डेबिट कार्ड के भी UPI पिन सेट कर सकते हैं? आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप बेहद आसानी से बिना डेबिट कार्ड के अपना UPI पिन कैसे बदल सकते हैं।
बिना डेबिट कार्ड के सेट कर सकते हैं UPI पिन, ये है आसान तरीका
बिना डेबिट कार्ड कैसे बदलें UPI पिन
अगर आप बिना डेबिट कार्ड के अपना UPI पिन सेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर और बैंकिंग अकाउंट के साथ लिंक्ड होना चाहिए। इसके साथ ही आपका आधार कार्ड के साथ लिंक्ड नंबर ही आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए। दरअसल बिना डेबिट कार्ड के अगर आप अपना UPI पिन बदलना चाहते हैं तो आपको अपने आधार कार्ड और mobile नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें: Indian Railway: कितनी बार धुलते हैं ट्रेन में मिलने वाले कंबल और चादर, रेलवे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्टेप बाय स्टेप गाइड
बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन सेट करने के लिए आपको नीचे बताए जा रहे स्टेप्स का इस्तेमाल करना होगा।
स्टेप 1: सबसे पहले अपना UPI ऐप खोलें और अपना बैंक अकाउंट UPI से जोड़ लें। इसके बाद आपको UPI पिन सेट करने का विकल्प चुनना है।
स्टेप 2: इसके बाद आपके सामने डेबिट कार्ड और आधार OTP के ऑप्शंस नजर आयेंगे। आपको यहां आधार कार्ड OTP का विकल्प चुनना है।
स्टेप 3: इसके बाद आपको अपने आधार नंबर के पहले 6 अंक दर्ज करने हैं। जिसे बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP कको दर्ज कर आपको अपना UPI पिन सेट कर लेना है।
