Latest FD Rates: आपने अक्सर सुना होगा कि पैसे बचाना एक कला होती है और यह कला हर किसी को नहीं आती। आज के समय में पैसों को सिर्फ बचाना ही जरूरी नहीं है बल्कि उन्हें सही जगह इन्वेस्ट करना भी बेहद जरूरी है। पैसे इन्वेस्ट करने के लिए हम हमेशा सबसे सुरक्षित माध्यम की ही खोज करते हैं और FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट योजना ऐसा ही एक माध्यम है। हाल ही में दो बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं के रेट में बदलाव किये हैं और अब आप इन बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में इन्वेस्ट करके 8% जितना इंटरेस्ट रेट प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं किन बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया है और आप किस तरह इनका फायदा उठा सकते हैं।
कुछ बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट योजना के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया गया है
इन बैंकों ने किया बदलाव?
प्राइवेट सेक्टर के जाने-माने बैंकों करुर वैश्य बैंक और कर्नाटक बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में महत्त्वपूर्ण बदलाव किया है। दोनों ही बैंकों द्वारा 2 करोड़ से कम कीमत वाली अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। बैंकों द्वारा यह बदलाव तय अवधी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं में किया गया है।यह भी पढ़ें:
