AC Demand: भीषण गर्मी के चलते AC की जबरदस्त डिमांड, विदेशों से कलपुर्जे मंगवा रही हैं कंपनियां

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 19, 2024, 04:56 PM IST

AC Demand: कंपनियां अपनी उत्पादन और सप्लाई चेन को बरकरार रखने के लिए चीन, ताइवान, थाइलैंड, मलेशिया और जापान जैसे देशों के वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से कलपुर्जों को आपातकालीन स्थिति में हवाई मार्ग से मंगा रही हैं। कीमतों में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर पड़ रहा है।

AC Demand: भारत में इस साल भारी गर्मी के कारण एयर-कंडीशनर (एसी) की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। ऐसे में एसी मैन्युफैक्चरर कम्प्रेसर, क्रॉस फ्लो पंखे/मोटर और पीसीबी सर्किट जैसे कलपुर्जे विदेशों से हवाई रूट से मंगवा रहे हैं, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के कारण मांग में आई तेजी को पूरा किया जा सके। उद्योग जगत से जुड़े दिग्गजों ने यह बात कही है। कंपनियां अपनी उत्पादन और सप्लाई चेन को बरकरार रखने के लिए चीन, ताइवान, थाइलैंड, मलेशिया और जापान जैसे देशों के वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से कलपुर्जों को आपातकालीन स्थिति में हवाई मार्ग से मंगा रही हैं, क्योंकि पारंपरिक समुद्री मार्ग से आपूर्ति में अधिक समय लगता है।

AC Demand

ग्राहकों पर कीमतों का बोझ

कुछ कंपनियों ने तांबे और एल्युमीनियम जैसी धातुओं की कीमतों में चार-पांच प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जिससे कीमतों में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर पड़ रहा है। कुछ कंपनियों ने कहा कि इसके अलावा, कई स्थानों पर एसी लगाने में एक सप्ताह या उससे अधिक समय लग रहा है क्योंकि मौजूदा सेवा नेटवर्क नए कनेक्शन या सेवा अनुरोधों को संभालने में असमर्थ है।

End of Feed