Tips To Improve iPhone Battery: ज्यादातार आईफोन यूजर्स आईफोन की बैटरी लाइफ को लेकर काफी परेशान रहते हैं और यह इतना आम हो गया है कि अब इस बारे में आपको बहुत सारे चुटकुले और मीम्स भी देखने को मिल जाते हैं। चुटकुलों और मजाक से परे फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना सच में चर्चा का विषय है और हो सकता है कि आपको इस वजह से कभी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़े। ऐसा न हो इसके लिए हम लेकर आये हैं आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने की कुछ टिप्स।
iPhone की बैटरी लाइफ बढ़ाने का ये है बेस्ट तरीका
बैटरी लाइफ और बैटरी की लाइफ
सबसे पहले तो यह समझें तो कि यह दोनों दो अलग-अलग टर्म हैं और इनमें कनेक्शन बस यही है कि अगर आपके आईफोन की बैटरी की लाइफ कम हो गई है तो आपकी बैटरी लाइफ भी खराब हो जायेगी। फोन कितनी देर तक बिना चार्जर लगाए चल पाता है इस क्षमता को फोन की बैटरी लाइफ कहा जाता है और फोन की बैटरी की लाइफ तब तक होती है जब तक बैटरी पूरी तरह खराब नहीं हो जाती। जो टिप्स हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं उससे न सिर्फ आपके आईफोन की बैटरी लाइफ बेहतर होगी बल्कि बैटरी की लाइफ भी बेहतर होगी।यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इन दो योजनाओं में इन्वेस्ट कर पाएं 8% जितना रिटर्न, सरकार की गारंटी के साथ!
ऐसे बढ़ेगी बैटरी लाइफ
अपने आईफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
सोफ्टवेयर अपडेट: अपने आईफोन को लेटेस्ट सोफ्टवेयर पर अपडेट करके रखें ताकि बैटरी बचाने वाला सोफ्टवेयर बेहतर तरीके से काम कर सके।
तापमान: आपका फोन सामान्य तापमान में काम करने के लिए बना होता है और इसीलिए इसे ज्यादा तापमान से बचाना चाहिए। इससे बैटरी गर्म होती है और उसे नुकसान हो सकता है।
चार्ज करते हुए केस हटा दें: अक्सर आपके फोन केस या कवर की वजह से चार्जर सही से प्लग-इन नहीं हो पाता और आपका फोन चार्ज नहीं हो पाता।
बैटरी न करें पूरी चार्ज: यह सिर्फ आईफोन ही नहीं बल्कि सभी स्मार्टफोन डिवाइसों पर लागू होता है। आप अपनी बैटरी को अगर पूरा चार्ज नहीं करते तो आपकी बैटरी की लाइफ और बैटरी लाइफ दोनों में बढ़ोत्तरी होती है।
