घर से ड्रोन उड़ाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें Green, Yellow और Red Zone का नियम

साथ ही प्रोपेलर, मोटर और कैमरा जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स की रिप्लेसमेंट सुविधा उपलब्ध है या नहीं, इसकी जानकारी भी ले लें। ड्रोन के साथ मिलने वाले सीरियल नंबर और यूनिक आईडी से जुड़े दस्तावेज भी संभालकर रखें।

ड्रोन यानी मानवरहित हवाई वाहन (UAV) का इस्तेमाल अब सिर्फ सेना या सुरक्षा एजेंसियों तक सीमित नहीं है। आज ड्रोन का इस्तेमाल फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, खेती, सर्वेक्षण, निगरानी और लॉजिस्टिक्स जैसे कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए कुछ नियम और शर्तें तय हैं। ऐसे में अगर आप ड्रोन खरीदने या उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वजन, रजिस्ट्रेशन, उड़ान क्षेत्र और जरूरी अनुमति से जुड़े नियमों को समझना बेहद जरूरी है।

Drone Rules in India

ड्रोन को लेकर भारत में नियम

ड्रोन के लिए लागू हैं Drone Rules

भारत में ड्रोन से जुड़े नियमों का नियमन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA के तहत होता है। सरकार ने ड्रोन के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए Drone Rules, 2021 लागू किए थे। इन नियमों के तहत ड्रोन को उसके वजन के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है और उसी के अनुसार नियम लागू होते हैं।

End of Feed