Bank FD Rates: सितंबर में इन बैंकों ने FD की ब्याज दर में किया बदलाव, 8 फीसदी से अधिक मिल रहा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 6, 2024, 02:54 PM IST

Bank FD Rates: नई ब्याज दरें सितंबर महीने से ही प्रभावी हो गई हैं। ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो सितंबर 2024 से प्रभावी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Bank FD Rates: देश के कुछ बैंकों ने हाल ही में 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें सितंबर महीने से ही प्रभावी हो गई हैं। ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो सितंबर 2024 से प्रभावी है। अपनी FD दरों में बदलाव करने वाले में बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कर्नाटक बैंक हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट जोरदार ब्याज दे रहा है।

Fixed Deposit Rates

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 5 सितंबर, 2024 से प्रभावी होंगी। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए कॉलबेल डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी और 7.30 फीसदी के बीच ब्याज दरें प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4.75 फीसदी से 7.80 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

End of Feed