28 अक्टूबर से रेलवे ने बदल दी कई ट्रेनों की टाइमिंग, घर से निकलने से पहले चेक करें

उत्तर रेलवे ने कई एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनों के समय और टर्मिनल में बदलाव किया है जिससे नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार से सफर करने वाले यात्री खासा परेशान हो सकते हैं। सफर पर निकलने से पहले ट्रेनों की नई टाइमिंग जरूर चेक कर लें।

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से कई ट्रेनों के समय और कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव किया है। इन बदलावों का असर दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ, सहारनपुर और आनंद विहार समेत कई स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

Train Time Change

29 अक्टूबर से लागू होंगे कई बदलाव

रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुछ ट्रेनों के आने-जाने का समय बदला गया है, जबकि कुछ के रूट या टर्मिनल से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग जरूर जांच लें।

End of Feed