दिल्ली में 57.16 रुपये वाला पेट्रोल, टंकी तक पहुंचते-पहुंचते 96.72 रुपये का हो जाता है, जानिए कैसे

Tax on Petrol: दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ज्यादातर लोगों को मालूम ही नहीं होता कि पेट्रोल का बेस प्राइस कितना है? आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल का बेस प्राइस 57.16 रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये
  • लंबे समय नहीं बदला पेट्रोल-डीजल का भाव
  • एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइस 57.16 रुपये

Tax on Petrol Diesel Price: कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी के ट्रेंड के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बताते चलें कि देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाले मामूली बदलाव को छोड़ दें तो फ्यूल के दामों में लंबे समय से कोई खास चेंज देखने को नहीं मिला है। गुरुवार, 13 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है तो एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में 96.72 रुपये के भाव से बिकने वाले पेट्रोल का बेस प्राइस सिर्फ 57.16 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol, Diesel, Petrol Price, Diesel Price, Crude Oil

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का बेस प्राइस 57.16 रुपये है, जिसे खरीदने के लिए आपको 96.72 रुपये खर्च करने पड़ते हैं

दिल्ली में 57.16 रुपये प्रति लीटर है पेट्रोल का बेस प्राइस

अब आप ये सोच रहे होंगे कि दिल्ली में 57.16 रुपये प्रति लीटर के बेस प्राइस वाला पेट्रोल आपकी गाड़ी में पहुंचते-पहुंचते 96.72 रुपये प्रति लीटर कैसे हो जाता है। दरअसल, पेट्रोल के खुदरा भाव पर कई तरह के टैक्स और कमीशन लगते हैं। जिसकी वजह से इसकी कीमत में काफी बढ़ोतरी हो जाती है।

End of Feed