SpiceJet के फैस्टिव ऑफर का उठाएं फायदा, दिवाली में घर जाने के लिए बुक करें सस्ते दाम पर टिकट

SpiceJet offers: स्पाइसजेट के इस ऑफर के जरिए 10 फीसदी के अलावा फ्लाइट बुक करते समय एक्स्ट्रा एड ऑन के तहत 30 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं। इस ऑफर के जरिए आप कम दाम पर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं और दिवाली मनाने अपने घर जा सकते हैं।

देशभर में दिवाली के त्योहार का रंग अब छाने लगा है। लोग अपने होम टाउन लौटने लगे हैं और इस वजह से टिकटों के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं हैं और फ्लाइट की टिकट के दाम में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस त्यौहारी सीजन में स्पाइसजेट एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के जरिए आप कम दाम पर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं और दिवाली मनाने अपने घर जा सकते हैं। स्पाइसजेट ने एक स्पेशल फैस्टिव ऑफर की शुरुआत की है। इस ऑफर के जरिए टिकट की बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

SpiceJet, SpiceJet offers, Diwali Sale,

30 फीसदी तक की छूट

स्पाइसजेट के इस ऑफर के जरिए 10 फीसदी के अलावा फ्लाइट बुक करते समय एक्स्ट्रा एड ऑन के तहत 30 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं। टिकट की बुकिंग के लिए आपको स्पाइसजेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह स्पेशल ऑफर सोमवार 30 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है और आप 24 नवंबर 2023 को यह समाप्त होगा। आप 1 नवंबर से 30 मार्च, 2024 तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं और फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

End of Feed