Solar Panel Subsidy: महंगे बिजली बिल से हैं परेशान, तो घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, 40 प्रतिशत सब्सिड़ी दे रही सरकार

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 22, 2023, 10:57 AM IST

Solar Panel Subsidy: बिजली कटौती की समस्या या महंगे बिजली बिल से परेशान तो हैं सोलर प्लांट इन समस्याओं का समाधा है। यूपी सरकार 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट लगाने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है।

Solar Panel Subsidy in Uttar Pradesh: लगातार होने वाली बिजली कटौती या महंगे बिजली बिल की समस्या से आप परेशान हैं तो अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर इन दोनों समस्याओं से निजात पा सकते हैं। यूपी सरकार ने सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने वाले कस्टूमर्स को सब्सिडी देने का फैसला किया है। जिसके तहत 1 से 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 40 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। वहीं 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक 20 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

Solar Panel Subsidy: महंगे बिजली बिल से हैं परेशान, तो घर की छत पर लगाएं सोलर पैनल, 40 प्रतिशत सब्सिड़ी दे रही सरकार

भारत में ज्यादातर बिजली उत्पादन कोयला के माध्यम से किया जाता है जो हमारे पर्यावरण को बहुत खराब करता है लेकिन भारत ने सोलर एनर्जी में अपने बढ़ते कदमों से बड़ा कमाल कर दिखाया है। भारत ने साल 2022 की पहली छमाही में सौर ऊर्जा के बढ़े उत्पादन के कारण लगभग 2 करोड़ टन कोयले की बचत की थी। जिसके साथ कोयले की बचत के साथ भारत ने अपने ईंधन लागत में 4.2 अरब डॉलर लगभग 32603 करोड़ रुपए की बचत की है।

End of Feed