Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के जरिये सुरक्षित करें अपनी बेटी का भविष्य, जानिए SSY के बारे में सब कुछ

Sukanya Samriddhi Yojana: हर कोई अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। मां-बाप खासकर बेटियों की भविष्य को लेकर अधिक चिंतित रहते हैं। सरकारी स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए सबसे बेहतरीन स्कीम है। आइए जानते हैं SSY बारे में सब कुछ।

Sukanya Samriddhi Yojana: मां-बाप के तौर पर आप अपने बच्चों को हर चीज में सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। इनमें अच्छी शिक्षा भी है। इन दिनों यह काफी महंगी होती जा रही है। बच्चों के पालन-पोषण के लिए, जब तक वे अपने पैर पर खड़े नहीं हो जाते तब तक उनके लिए पहले से प्लानिंग बनाने और रणनीतिक निवेश की जरुरत होती है। लड़कियों के मां-बाप को अपनी बेटी की शिक्षा के लिए सरकार बचत करने को प्रोत्साहित करती है। इसके लिए भारत सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरुआत की। इस स्कीम का उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटी की शिक्षा या विवाह के लिए एक महत्वपूर्ण फंड बनाने में मदद करना है। इसमें टैक्स लाभ, गारंटीड रिटर्न और सॉवरेन गारंटी प्रदान करने वाली SSY सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। इस स्कीम के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ें और जानें कि क्या यह आपके वित्तीय लक्ष्यों के लिए उपयुक्त हो सकती है।

Sukanya Samriddhi Yojana, why Sukanya Samriddhi Yojana investment is necessary

Sukanya Samriddhi Yojana में निवेश क्यों जरूरी (तस्वीर-Canva)

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) क्या है?

2015 में भारत सरकार के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के हिस्से के रूप में शुरू की गई, सुकन्या समृद्धि योजना एक छोटी बचत योजना है जिसे लड़कियों के माता-पिता को अपनी बेटी की शिक्षा और विवाह के लिए एक फंड जमा करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस योजना में निवेश करने के लिए माता-पिता या संरक्षक अपनी बेटी/आश्रित के नाम से इस स्कीम की पेशकश करने वाले बैंक या डाकघर में खाता खोल सकते हैं।

End of Feed