Retail Loan Rate: SBI के साथ इस सरकारी बैंक ने भी दिया झटका, अब ग्राहकों का बढ़ जाएगा खर्च

Banks Hike Retail Loan Rate: रिटेल लोन की दर में इजाफा करने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) शामिल हैं। ​​आम तौर पर लोन के रेट्स में इजाफा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देखने को मिलता है।

Banks Hike Retail Loan Rate: देश के कई बैंकों ने होम लोन छोड़कर रिटेल लोन (पर्सनल और ऑटो लोन) की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक अपनी मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) को फिर से बढ़ा रहे हैं। हालांकि, होम लोन के रेट्स में अभी किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। यह फरवरी 2023 से अपरिवर्तित रेपो दर से जुड़ा हुआ है। रिटेल लोन की दर में इजाफा करने वाले बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

SBI Loan Rates

आम तौर पर लोन के रेट्स में इजाफा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देखने को मिलता है, लेकिन इस बार बैंकों ने रेपो रेट के स्थिर रहने के बावजूद यह इजाफा किया है।

End of Feed