SBI New Rules 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में एसबीआई ने ट्वीट कर सभी खाता धारकों को सूचित किया है कि, बिना केवाईसी के आप बैंक की सेवाओं का फायदा नहीं (Sbi New Rules For Deposit) उठा सकेंगे। जी हां इतना ही नहीं बिना केवाईसी के आप अपने खाते से ट्रांजेक्शन या नकदी रकम भी नहीं निकाल सकेंगे। बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यदि आपके खाते से पैन कार्ड लिंक नहीं हैं तो सभी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इस बात की जानकारी बैंक ने खुद ट्वीट (Sbi New Rules For Withdrawal) कर दी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए जरूरी सूचना
ऐसे में यदि आपने भी अब अपने खाते से पैन कार्ड और आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है, तो बिना देरी किये हुए आज ही केवाईसी करवा लें। इसके लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत (SBI KYC Rules) नहीं है। आप घर बैठे मात्र 5 से 10 मिनट में अपना केवाईसी कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर बैठे कैसे ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं।
How to Link Pan With Aadhar Card, पैन को आधार कार्ड से कैसे करें लिंक
ऑनलाइन केवाईसी के लिए आपको सबसे पहले आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करना होता है। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आप आधार से पैन कार्ड लिंक कर सकते हैं।- सबसे पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Link Aadhar वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां अपना नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड एंटर कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आधार पैन कार्ड से लिंक हो जाएगा।
SBI KYC Online, कैसे करें ऑनलाइन केवाईसी
खाता धारकों की सुविधा के लिए बैंक ने ऑनलाइन केवाईसी की सुविधाएं शुरू की हैं। हालांकि इसके लिए आपका ईमेल अकाउंट और मोबाइल नंबर खाते से पंजीकृत होना चाहिए। खाताधारक डाक व ईमेल के माध्यम से अपने दस्तावेज बैंक खाते में सबमिट कर केवाईसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके सभी दस्तावेज बैंक खाते से लिंक होते ही आपको फोन कॉल या एसएमएस के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए आपको नीचे दिए इन दस्तावेजों को ईमेल करना होगा।- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाणपत्र
ध्यान रहे 10 साल से कम उम्र के बच्चों के खाते में भी केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसके लिए अभिभावकों को अपने केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।
