SBI सिंगापुर में लॉन्च करेगा योनो ग्लोबल, बैंक ने बनाया है ऐसा प्लान

​​देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास करोड़ों का ग्राहकों का बेस है। इस बैंक की पहुंच शहरों से लेकर गांवों तक में है। बैंक जल्द ही सिंगापुर और अमेरिका में अपनी बैंकिंग मोबाइल एप ‘योनो ग्लोबल’ पेश करेगा, जो उसके ग्राहकों को कई सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जल्द ही सिंगापुर और अमेरिका में अपनी बैंकिंग मोबाइल एप ‘योनो ग्लोबल’ पेश करेगा, जो उसके ग्राहकों को कई सेवाएं उपलब्ध कराएगा। डिप्टी एमडी (आईटी) विद्या कृष्णन ने सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (SFF) से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि हम सर्वोत्तम उपलब्ध सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘योनो ग्लोबल’ में निवेश करना जारी रख रहे हैं। हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देना चाहते हैं।

SBI YONO,

भारत और सिंगापुर के बीच सर्विस

तीन दिवसीय सिंगापुर फिनटेक महोत्सव (एसएफएफ) का समापन 17 नवंबर को होगा। कृष्णन ने सिंगापुर स्थित डिजिटल मंच समर्थकों के साथ-साथ स्थानीय नियामक तथा केंद्रीय बैंक, सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों की बड़ी संख्या को देखते हुए भारत और सिंगापुर के बीच सेवाओं पर लगातार काम कर रहे हैं।

End of Feed