SBI vs HDFC FD Rates: देश के सरकारी और प्राइवेट, दोनों ही सेक्टर के बैंक आक्रामक रूप से इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम्स को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के दिनों में बैंकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तेजी से फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में इजाफा किया है। देश के दो बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितनी ब्याज दर दे रहे हैं और सबसे अधिक दोनों में से कौन सा बैक दे रहा है जान लीजिए।
एफडी पर ब्याज दरें।
एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की एफडी दरें
SBI 444 दिनों की अवधि की स्पेशल एफडी (अमृत वृष्टि के रूप में ब्रांडेड) पर 7.75 फीसदी का हाई रिटर्न मिल रहा है। यह दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू है, जबकि आम नागरिकों समान अवधि की एफडी पर 7.25 फीसदी की दर से बैंक ब्याज ऑफर कर रहा है। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक 55 महीने की अवधि की एफडी पर 7.90 फीसदी की उच्चतम दर प्रदान करता है। सामान्य ग्राहकों को 7.4 फीसदी पर 50 बेसिस प्वाइंट कम मिलता है।
SBI की दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई अमृत वृष्टि के अलावा चार और टेन्योर स्लैब की एफडी पर 7 फीसदी या अधिक ब्याज दर प्रदान करता है। ये 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम (7.3 फीसदी) हैं। 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम (7.25 फीसदी) और 5 वर्ष से 10 वर्ष (7.5 फीसदी) सामान्य ग्राहकों के लिए, 7 फीसदी या उससे अधिक दरों का भुगतान केवल 1 स्लैब (अमृत वृष्टि के अलावा) में किया जाता है। यह 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की अवधि (7%) के लिए है।
एचडीएफसी बैंक की दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एचडीएफसी बैंक 11 टेन्योर में 7 फीसदी से अधिक की ब्याज दर पेशकश करता है। ये 1 वर्ष से लेकर 15 महीने से कम और 5 वर्ष 1 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की अवधि के लिए है। प्रत्येक अवधि के लिए जिनकी आयु 60 वर्ष से कम है, उन्हें 50 बेसिस प्वाइंट कम ब्याज दर मिलती है।
