Fixed Deposit Best Alternative: एक समय हुआ करता था जब बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इतना कम रेट दिया जाता था कि लोग इसमें इन्वेस्ट करने से पहले उपलब्ध विकल्पों को तलाशते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है और पिछले कुछ समय के दौरान बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर दिया जाने वाला इंटरेस्ट रेट 8% तक जा पहुंचा है। इतना ही नहीं, अगर कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तरफ नजर घुमाएं तो यहां आपको FD पर 9% जितना इंटरेस्ट रेट मिलता है। लेकिन अभी भी कुछ फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट विकल्प ऐसे हैं जो फिक्स्ड डिपॉजिट योजना से बेहतर रिटर्न प्रदान करते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले बेहतर हैं ये विकल्प
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना की बात करें तो यह बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले कहीं बेहतर विकल्प मालूम होती है। ज्यादा सेफ इसलिए क्योंकि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट योजना में इन्वेस्ट की गई मूल राशि और कमाए गए ब्याज पर आपको सरकार की गारंटी प्राप्त होती है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास बस 200 रुपए होने चाहिए। इस योजना में आपको 7.5% का इंटरेस्ट रेट भी प्रदान किया जाता है।यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इन दो योजनाओं में इन्वेस्ट कर पाएं 8% जितना रिटर्न, सरकार की गारंटी के साथ!
