Received Payment By Mistake What You Need To Do: आपने ऐसे बहुत से मामले सुने होंगे जहां अचानक गलती से किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करोड़ों खरबों रुपए पहुंच गए हों। ऐसे मामले सुनने पर अक्सर हम यही सोचते हैं कि वाह! क्या किस्मत है और साथ ही कभी-कभी यह भी मनाने लगते हैं कि हमारे बैंक अकाउंट में भी करोड़ों रुपए अचानक से आ जाएं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर कभी गलती से बैंक आपके अकाउंट में करोड़ों रुपए ट्रांसफर कर दे तो आपको क्या करना चाहिए? आपको बता दें कि अगर आप गलती से आए इन पैसों पर अपना हक जताएंगे तो आपको कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ सकता है।
गलती से भी न रखें गलती से आये हुए पैसे
गलती से भी न रखें गलती से आये पैसे
आपको बता दें कि अगर गलती से आपके बैंक अकाउंट में कभी करोड़ों रुपए आ जाएं तो इनपर गलती से भी अपना हक न जताएं। कानून के अनुसार गलती से आपके बैंक अकाउंट में आये हुए पैसों पर आपका हक नहीं होता है और न ही आप इन पैसों पर अपना हक जता सकते हैं। अगर गलती से आपके बैंक अकाउंट में पैसे आ जाते हैं तो आपको ये पैसे वापस करने होते हैं और बैंक को इस बारे में सूचना देनी होती है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप पैसे वापस न करें तो?यह भी पढ़ें:
