Insurance Companies: बीमा कंपनियों का पेमेंट करीब 6000 करोड़ रुपये घटा, कोविड में किया था इतना भुगतान

Insurance Companies: कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 में बीमा कंपनियों ने डेथ क्लेम के रूप में 60,821.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया। निजी बीमा कंपनियों का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 2022-23 में 98.02 प्रतिशत था, जबकि पिछले वर्ष 2021-22 में यह 98.11 प्रतिशत था।

Insurance Companies: कोविड-19 ग्लोबल महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में डेथ क्लेम की कम संख्या के कारण 2022-23 में जीवन बीमा कंपनियों द्वारा किए गए भुगतान में करीब 6,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जीवन बीमा उद्योग ने वित्त वर्ष 2021-22 में 5.02 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में कुल 4.96 लाख करोड़ रुपये का कुल भुगतान किया।

Private Sector General Insurance Companies

डेथ क्लेम के रूप में भुगतान

कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 में बीमा कंपनियों ने डेथ क्लेम के रूप में 60,821.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया। 2022-23 में यह 19,000 करोड़ रुपये घटकर 41,457 करोड़ रुपये रह गया। सरेंडर/निकासी के कारण 2022-23 में बीमा कंपनियों द्वारा भुगतान किया गया लाभ 25.62 प्रतिशत बढ़कर 1.98 लाख करोड़ हो गया, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सोदारी 56.27 प्रतिशत रही।

End of Feed