व्हाट्सएप के जरिए भी हो सकती है गैस सिलेंडर की बुकिंग, बहुत आसान है तरीका

क्या आप जानते हैं कि गैस सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप के जरिए की जा सकती है? पेट्रोलियम कंपनियां ने कुछ समय पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए ये सर्विस शुरू की थी। अच्छी बात यह है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप के जरिए करने की प्रोसेस काफी आसान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब व्हाट्सएप के जरिए करें एलपीजी की बुकिंग
  • व्हाट्सएप पर मिलेगी रीफिल की सुविधा
  • 7588888824 पर भेजना होगा मैसेज

LPG Booking Whatsapp Number : आज के समय में हर सुविधा डिजिटल होती जा रही है। आप अपने रोजमर्रा के ढेर सारे काम घर बैठे अपने मोबाइल की मदद कर सकते हैं। इन जरूरी कामों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग भी शामिल है। पेट्रोलियम कंपनियां ने ग्राहकों के लिए खास सुविधा शुरू की हुई है, जिसके जरिए आप व्हाट्सप से ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। क्या है व्हाट्सएप के जरिए एलपीजी बुकिंग का तरीका, आगे जानिए।

LPG Booking Whatsapp Number

व्हाट्सएप के जरिए करें गैस सिलेंडर की बुकिंग

इन कंपनियों के यूजर्स को मिलेगी सुविधा

यदि आप भारत गैस, इंडेन और एचपी गैस में से किसी कंपनी के ग्राहक हैं तो आराम से व्हाट्सएप बुकिंग सर्विस का फायदा ले सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं भारत गैस की। इसके कस्टमर्स को व्हॉट्सऐप के जरिए 1800224344 पर एक मैजेस भेजकर गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। पहले इस नंबर को एड जरूर कर लें। आप my.ebharatgas.com/bharatgas.com/bharatgas/home/index पर ऑनलाइन भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

End of Feed