सड़क बनाने में होगा कचरे का इस्तेमाल, नितिन गडकरी ने बताया अपना मेगा प्लान

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को कहा कि उनका मंत्रालय सड़कों के निर्माण में शहरी कचरे के इस्तेमाल को लेकर एक नीति तैयार कर रहा है। इलेक्ट्रिक राजमार्ग बिजली से चलने वाली रेलगाड़ियों की ही तरह की एक व्यवस्था है, जिसमें वाहनों के लिए निर्दिष्ट राजमार्ग के ऊपर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन लगा होगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार को कहा कि उनका मंत्रालय सड़कों के निर्माण में शहरी कचरे के इस्तेमाल को लेकर एक नीति तैयार कर रहा है। नितिन गडकरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार जीवाश्म ईंधन के इस्तेमाल नहीं करने के लिए निर्माण उपकरण विनिर्माताओं को प्रोत्साहन देने पर भी विचार कर रही है।

Nitin Gadkari, Nitin Gadkari News, नितिन गडकरी

कचरे का इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि हम सड़क निर्माण में शहरी क्षेत्रों से इकट्ठा होने वाले कचरे का इस्तेमाल करने की नीति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने परिवहन क्षेत्र को कार्बन-मुक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं और दिल्ली एवं जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक राजमार्ग के विकास की पहल इसी की एक कड़ी है।

End of Feed