नई दिल्ली रेलवे स्टेशन: 16 अक्टूबर से एक महीने के लिए बदल जाएंगे इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, देखें लिस्ट

यदि आप भी 16 अक्टूबर 2026 या उसके बाद एक महीने तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। रेलवे ने करीब 12 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म नंबर बदल दिया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने या यहां उतरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी बदलाव किया है। यह बदलाव 16 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को उनके पुराने प्लेटफॉर्म के बजाय दूसरे प्लेटफॉर्म से चलाया जाएगा या वहां उनका आगमन होगा। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म जरूर चेक कर लें।

train platform change

16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगा बदलाव

उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस बदलाव में लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ कई पैसेंजर और ईएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 की सहायता लेने की सलाह दी गई है।

End of Feed