एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी सारी सरकारी योजनाएं, जानें कैसे ले सकते हैं सभी स्कीम्स का लाभ

कई नागरिकों को इस बारे में पता ही नहीं होता है कि सरकार उनकी बेहतरी के लिए कितनी स्कीमें चला रही है। इस वजह से वो लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में सरकार की एक वेवसाइट नागरिकों की मदद कर सकती है। वेबसाइट पर मौजूद किसी भी योजना के लिए आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

केंद्र सरकार (Central Government) देश के नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसके अलावा सरकार हर साल लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए कई स्कीम्स लॉन्च भी करती है। लेकिन सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम्स का फायदा कई नागरिकों को नहीं मिल पाता है। इसके पीछे की वजह है इन स्कीम्स के बारे में जानकारी नहीं होना। कई नागरिकों को इस बारे में पता ही नहीं होता है कि सरकार उनकी बेहतरी के लिए कितनी स्कीमें चला रही है। इस वजह से वो लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में सरकार की एक वेवसाइट नागरिकों की मदद कर सकती है।

Goverment Schemes, Sarkari Yojana, Government Scheme, Sarkari Yojana List,

कैसे मदद करेगा पोर्टल?

सरकार की वेबसाइट www.myscheme.gov.com ऐसे नागारिकों की मदद कर सकती है, जिन्हें स्कीम्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। इसके लिए सबसे पहले इस वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे उम्र, जेंडर और राज्य आदि दर्ज करने होंगे। फिर आपके सामने ऐसी सरकारी योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी, जिनके लिए आप पात्र हैं। इसके अलावा यह बेवसाइट आपकी पात्रता के हिसाब से स्कीम लिस्ट को अलग-अलग कैटेगरी में बांट भी देगी। इससे आपको अपने लिए स्कीम चुनने में आसानी होगी।

End of Feed