मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाना महंगा, जानें 1 अप्रैल से किस वाहन पर कितना लगेगा टोल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 29, 2023, 07:42 PM IST

Mumbai-Pune Expressway: महाराष्ट्र में, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टोल कीमतों में 1 अप्रैल, 2023 से 18% की वृद्धि की जाएगी। नया टोल कार और जीप जैसे चौपहिया वाहनों के लिए मौजूदा 270 रुपये के बजाय 320 रुपये और मिनी बस और टेम्पो जैसे वाहनों के लिए मौजूदा 420 रुपये के बजाय 495 रुपये होगा।

Mumbai-Pune Expressway: राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टोल कीमतों में 1 अप्रैल, 2023 से 18% की वृद्धि की जाएगी। एक्सप्रेसवे को देश में पहली एक्सेस-कंट्रोल सड़क के रूप में जाना जाता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 9 अगस्त, 2004 की एक सरकारी अधिसूचना में निर्धारित किया गया था कि टोल में सालाना 6% की वृद्धि होती है। इसलिए इसे कुल तीन साल के बाद एकसाथ 18% पर बढ़ाया जा रहा है।

Mumbai-Pune Expressway

Mumbai-Pune Expressway: बसों के लिए टोल 797 रुपये से बढ़कर 940 रुपये हो जाएगा।

कार, बस पर इतना लगेगा टोल

End of Feed