हर महीने चाहिए पेंशन, तो सिर्फ एक बार करें LIC की इस स्कीम में निवेश

LIC की सरल पेंशन योजना में पॉलिसीधारक को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सरल पेंशन स्कीम को रिटायरमेंट प्लान के तौर पर भी देखा जाता है। ये स्कीम रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों के निवेश के लिए मुफीद बैठती है। इस स्कीम में अकेले या फिर पति-पत्नी साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हर के उम्र के लोगों के लिए निवेश की स्कीम चलाती है। LIC की एक स्कीम है सरल पेंशन योजना (Saral Pension Yojana)। इस स्कीम में एक बार एकमुश्त निवेश करना होता है. इसके बाद हर महीने पेंशन मिलने लगती है। LIC की सरल पेंशन स्कीम को 40 साल की उम्र से लेकर 80 साल तक का व्यक्ति खरीद सकता है। इस स्कीम में अकेले या फिर पति-पत्नी साथ मिलकर निवेश कर सकते हैं।

LIC, LIC Saral Pension

कर सकते हैं सरेंडर

LIC की सरल पेंशन योजना में पॉलिसीधारक को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। अगर डेथ बेनिफिट की बात करें, तो पॉलिसीधारक की मृत्यु पर उसके नॉमिनी को निवेश की राशि वापस लौटा दी जाती है। इसके अलावा अगर पॉलिसी नहीं पसंद आती है, तो इसे छह महीने के भीतर सरेंडर भी किया जा सकता है। सरल पेंशन स्कीम में निवेश करने के बाद सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन लेने की सुविधा उपलब्ध है।

End of Feed