LIC New Schemes: LIC ने लॉन्च की 4 नई स्कीम, जानिए क्या है इनकी खासियत

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 7, 2024, 06:29 PM IST

LIC New Schemes: लॉन्च हुई नई स्कीम्स की मिनिमम बेसिक इंश्योरेंस राशि 50 लाख रुपये है और अधिकतम 5 करोड़ रुपये है। LIC के पास देश के हर एक वर्ग उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी है। इसकी कई ऐसी पॉलिसी हैं, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।

LIC New Schemes: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम चार नए प्लान लॉन्च किए हैं। बीमा कंपनी ने नई टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान LIC की युवा टर्म, LIC की डिजी टर्म, LIC की युवा क्रेडिट लाइफ, LIC की डिजी क्रेडिट लाइफ लॉन्च की है। इन सभी स्कीम में निवेश करने की मिनिमम उम्र 18 साल और मैक्समिम उम्र 45 साल है। इन स्कीम्स में निवेश करने वालों को कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

​LIC New Schemes

लॉन्च हुई नई स्कीम्स की मिनिमम बेसिक इंश्योरेंस राशि 50 लाख रुपये है और अधिकतम 5 करोड़ रुपये है। एलआईसी ने आवास, शिक्षा और वाहन जैसे लोन देनदारियों को कवर करने के लिए एक टर्म बीमा योजना शुरू की है।

End of Feed