सुपरहिट है LIC की ये स्कीम, 15 दिन में बिकी गई थी 50 हजार पॉलिसी, गारंटीड रिटर्न का दावा

जीवन आजाद पॉलिसी (Jeevan Azad Policy) में प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 वर्ष है। जीवन आजाद पॉलिसी का मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। इस स्कीम को 20 साल तक के लिए लिया जा सकता है। यह पॉलिसी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

सरकारी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक स्कीम जीवन आजाद पॉलिसी (Jeevan Azad Policy) की खूब धूम देखने को मिली। लॉन्च के 15 दिनों के भीतर ही 50,000 के करीब ये पॉलिसी बिक गई थी। यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग स्कीम है। इस स्कीम में निवेश पर गांरटीड रिटर्न मिलेगा। जीवन आजाद पॉलिसी का मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये है। इस स्कीम को 20 साल तक के लिए लिया जा सकता है।

LIC, LIC Schemes, LIC Updates, LIC Jeevan Azad Policy, एलआईसी, एलआईसी जीवन आजाद,

LIC की जोरदार स्कीम। (फोटोः LIC India)

एकमुश्त रिटर्न की गारंटी

लेकिन खास बात यह है कि पॉलिसी खरीदने वालों को मैच्योरिटी की अवधि तक प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ता। जीवन आजाद पॉलिसी में प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 वर्ष है। मान लीजिए आप 18 साल के लिए जीवन आजाद पॉलिसी खरीदते हैं, लेकिन आपको प्रीमियम का भुगतान 10 साल तक ही करना होगा। मैच्योरी पर पॉलिसी एकमुश्त रिटर्न की गारंटी देती है।

End of Feed