महिलाओं के लिए है LIC की जबरदस्त स्कीम, हर रोज 87 रुपये बचाकर पा सकते हैं 11 लाख

LIC की आधार शिला योजना पॉलिसीधारकों को केवल 87 रुपये के मामूली रोजाना निवेश पर 11 लाख रुपये तक जमा करने का मौका देती है। यह एक नॉन लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आप मैच्योरिटी पर निश्चित रिटर्न पा सकते हैं। इसके अलावा भी कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास हर एक उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी है। LIC की एक पॉलिसी है आधार शिला स्कीम। इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक नॉन लिंक्ड पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आप मैच्योरिटी पर निश्चित रिटर्न पा सकते हैं। इसके अलावा पॉलिसीधारक की असामयिक मृत्यु के पर परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। महिलाएं LIC की इस स्कीम छोटी राशि निवेश कर अपने लिए एक मोटा फंड जमा कर सकती हैं।

LIC Policy, LIC Aadhaar Shila Plan, एलआईसी,

मैच्योरिटी पर मिलेंगे 11 लाख

एलआईसी कम रिस्क और ग्राहक केंद्रित पॉलिसी के लिए फेमस है। LIC की पॉलिसी में निवेश कर आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। LIC की आधार शिला योजना पॉलिसीधारकों को केवल 87 रुपये के मामूली रोजाना निवेश पर 11 लाख रुपये तक जमा करने का मौका देती है।

End of Feed