कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बादाम, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 1, 2023, 06:53 PM IST

Almonds Check Real or Fake: ड्राई फ्रूट में शामिल बादाम भी बाजार में या तो नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। आम लोग बाजार से खरीदते समय ये नहीं चेक कर पाते हैं कि वह जिस बादाम को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है भी या नहीं। नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

Almonds Check Real or Fake: मिलावटी और नकली चीजों से बाजार भरा पड़ा हुआ है। लोग असली के दाम पर अपने घर नकली या फिर मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। क्या बाजार, क्या ऑनलाइन... हर जगह चीजों में या तो मिलावट की जा रही है, या फिर उसे नकली बनाकर बेचा जा रहा है। ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में शामिल बादाम (Almonds) भी बाजार में या तो नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। आम लोग बाजार से खरीदते समय ये नहीं चेक कर पाते हैं कि वह जिस बादाम को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है भी या नहीं।

Almonds Check Real or Fake

Almonds Check Real or Fake

नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लोगों को नहीं पता है कि वह असली बादाम की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर पाएंगे।

End of Feed