IRCTC का नया अवतार आज से, Tatkal टिकट बुकिंग होगी पहले से कई गुना तेज, मिलेंगे कई नए स्मार्ट फीचर्स

IRCTC New Website:आज 15 जुलाई 2026 से IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च हो रही है। इसमें तेज Tatkal टिकट बुकिंग, कम CAPTCHA, Fare Calendar, सीट चयन, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और सभी क्लास की सीट उपलब्धता एक साथ देखने की सुविधा मिलेगी।

IRCTC New Website : ट्रेन से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे आज 15 जुलाई 2026 को IRCTC की नई और अपग्रेडेड वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है। इस नई वेबसाइट का मकसद टिकट बुकिंग को पहले से ज्यादा तेज, आसान और सुविधाजनक बनाना है। इसके साथ ही यात्रियों को कई ऐसे नए फीचर्स भी मिलेंगे, जिनसे टिकट बुक करने में लगने वाला समय कम होगा और बार-बार आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।

IRCTC New Website, Tatkal Ticket Booking, IRCTC Update, IRCTC Website upgrade, Indian Railways, Ashwini Vaishnaw, IRCTC Fare Calendar

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से नई IRCTC वेबसाइट

छात्रों की शिकायत के बाद लिया गया फैसला

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस नई वेबसाइट की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि IRCTC वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय CAPTCHA और धीमी स्पीड की वजह से काफी परेशानी होती है। खासकर Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट का धीमा होना यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन जाता है। इसके बाद रेलवे ने वेबसाइट को पूरी तरह अपग्रेड करने का फैसला किया।

End of Feed