यूपी, बिहार, एमपी, महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन.. देखिए रूट, स्टॉपेज और टाइमिंग्स

भारतीय रेल ने यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए महाराष्ट्र के पुणे और बिहार के दानापुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन से बिहार और महाराष्ट्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी काफी फायदा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान
  • बिहार के दानापुर और महाराष्ट्र के पुणे के बीच चलेगी ट्रेन
  • पूर्व मध्य रेलवे ने शेयर की ट्रेन की टाइमिंग्स, रूट और स्टॉपेज

Indian Railways Summer Special Trains: गर्मियों के सीजन में ट्रेनों में होने वाली यात्रियों की भीड़भाड़ की वजह से कन्फर्म सीट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को न सिर्फ वेटिंग में यात्रा करनी पड़ती है बल्कि उन्हें कई तरह की समस्याओं और असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इन्हीं समस्याओं और असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल कई समर स्पेशल ट्रेनें चला रही है। इसी कड़ी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए महाराष्ट्र के पुणे और बिहार के दानापुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

special train, summer special train, indian railways

भारतीय रेल दानापुर और पुणे के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाएगी

बिहार और महाराष्ट्र समेत यूपी और एमपी के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुणे और दानापुर के बीच चलाई जाने वाली ये समर स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन से सिर्फ बिहार और महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी हजारों यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक बनेगी।

End of Feed