Indian Railways: एसी ट्रेन का सफर होगा सस्ता.. महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को रेलवे का तोहफा

Indian Railways Mumbai Hisar Duronto Express: भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और हिसार के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के 2 डिब्बे लगाने का ऐलान किया है। रेलवे के इस फैसले से महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के यात्रियों को फायदा मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से हिसार तक चलने वाली दुरंतो में लगेंगे इकोनॉमी क्लास के डिब्बे
  • रेलवे के फैसले से सस्ता होगा एसी ट्रेन का सफर
  • महाराष्ट्र, गुजरात समेत 4 राज्य के यात्रियों को होगा फायदा

Indian Railways Duronto Express from Mumbai: रेल यात्रियों को बेहतर, सुविधाजनक और आरामदायक सेवाएं देने के लिए भारतीय रेल लगातार बड़े कदम उठा रहा है। इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल और हिसार के बीच चलाई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस (Mumbai Central-Hisar Duronto Express) में 2 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के डिब्बों को बढ़ाने का फैसला किया है। खास बात ये है कि हिसार-मुंबई सेंट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में होने वाली डिब्बों की ये बढ़ोतरी स्थाई है।

Mumbai, Indian Railways, Duronto Express, Mumbai Central

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से हिसार के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में 2 थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास कोच

उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेन के बारे में दी पूरी जानकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से हिसार तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12239, मुंबई सेंट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 16 अप्रैल, 2023 से दो एक्स्ट्रा थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास डिब्बे के साथ चलाई जाएगी। इसी तरह वापसी में हिसार से मुंबई सेंट्रल तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12240, हिसार-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन 18 अप्रैल, 2023 से दो एक्स्ट्रा थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास डिब्बे के साथ चलाई जाएगी। बताते चलें कि रेलवे के इस फैसले से यात्री अब कम किराये में भी एसी ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे। दरअसल, थर्ड क्लास इकोनॉमी क्लास का किराया थर्ड क्लास एसी के किराये से कम होता है।

End of Feed