ट्रेनों में इन यात्रियों के लिए रिजर्व रहेंगी लोअर बर्थ, रेलवे ने जारी किए आदेश, पढ़ें पूरी डिटेल्स

भारतीय रेल ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बर्थ रिजर्व करने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को आदेश जारी कर दिए हैं। दिव्यांग यात्रियों के साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति के लिए भी सीट रिजर्व रहेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला
  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्व रहेंगी बर्थ
  • गरीब रथ में सफर करने के लिए देना होगा पूरा किराया

Indian Railways New Seat Provisions for Handicapped Passengers: भारतीय रेल ने ट्रेन में सफर करने वाले दिव्यांग लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक रेल सेवाएं देने के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बर्थ निर्धारित की हैं। रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति के लिए भी ट्रेनों में बर्थ तय किया है। रेलवे के नियमों के मुताबिक दिव्यांग यात्रियों के लिए ट्रेनों में लोअर बर्थ रिजर्व रहेगी। बताते चलें कि दिव्यांग यात्रियों से पहले बुजुर्ग और महिला यात्रियों को पहले से ही ये सुविधा मिल रही है।

Indian Railways, Railway Board, Rail Reservation

भारतीय रेल ने विकलांग यात्रियों के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्व की सीटें

स्लीपर क्लास में 4 और एसी क्लास में 2 सीट रहेंगी रिजर्व

31 मार्च को सभी रेल जोन को जारी किए गए आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा है कि स्लीपर क्लास में 4 बर्थ (दो लोअर और दो मिडल), थर्ड क्लास एसी में 2 बर्थ (एक लोअर और एक मिडिल), थर्ड इकोनॉमी क्लास में 2 बर्थ (एक लोअर और एक मिडल) दिव्यांग लोगों और उनके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति के लिए रिजर्व होगा।

End of Feed