Indian Railways: बिहार के लिए बड़े तोहफे का ऐलान, इस रूट पर चलाई जाएगी नई ट्रेन, पढ़ें जरूरी डिटेल्स

Indian Railways New Memu Intercity Express Train for Bihar: भारतीय रेल ने बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। रेलवे के इस ऐलान से बिहार के हजारों यात्रियों को रोजाना फायदा होगा। पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के लिए चलाई जाने वाली इस नई ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के लिए नई ट्रेन मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान
  • बापूधाम मोतीहारी और पाटलिपुत्र के बीच चलेगी नई ट्रेन
  • रेलवे के फैसले से रोजाना हजारों यात्रियों को होगा फायदा

Indian Railways New Memu Express Train for Bihar: भारतीय रेल ने बिहार के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। रेलवे के इस ऐलान से रोजाना हजारों यात्रियों को सफर सुविधाजनक होने के साथ-साथ आरामदायक भी होगा। जी हां, भारतीय रेल ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच चलाई जाने वाली इस मेमू एक्सप्रेस ट्रेन का 15 अप्रैल को उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद ये 16 अप्रैल से नियमित रूप से सेवाएं देना शुरू कर देगी।

Indian Railways, Bihar, New Train, Trains, IRCTC

भारतीय रेल ने बिहार के बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है

15 अप्रैल को Inaugural Special स्पेशल के रूप में चलेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक 15 अप्रैल को उद्घाटन वाले दिन इस ट्रेन को Inaugural Special स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा और फिर अगले दिन यानी 16 अप्रैल से ट्रेन अपने निर्धारित टाइम पर रोजाना चलाई जाएगी। रेलवे ने इस नई मेमू एक्सप्रेस ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।

End of Feed