Indian Railways: भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण-गोल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के बीच एल.एच.एस. का काम किया जाना है। इस काम की वजह से 1 अप्रैल, 2023 को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसकी वजह से छपरा ग्रामीण-गोल्डिनगंज से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। रेलवे के इस फैसले से बिहार के हजारों यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स शेयर की है।
Indian Railways: 1 अप्रैल को रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें, बिहार के यात्रियों को होंगी दिक्कतें
रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट और डिटेल्स
1. सोनपुर से छपरा के बीच चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05247, सोनपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
2. छपरा से सोनपुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05248, छपरा-सोनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
3. सोनपुर से पचदेवरी हॉल्ट तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05241, सोनपुर-पचदेवरी हॉल्ट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
4. पचदेवरी हॉल्ट से सोनपुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 05242, पचदेवरी हॉल्ट-सोनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
5. गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15080, गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
6. पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15079, पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
7. पटना से थावे तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03215, पटना-थावे स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
8. थावे से पटना तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 03216, थावे-पटना स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल को रद्द रहेगी।
रेल यात्री अपने यात्रा और अपनी ट्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए भारतीय रेल के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर भी जा सकते हैं।
